सोनू निगम व प्रसून जोशी ने उस्ताद राशिद खान के निधन पर जताया शोक
उस्ताद राशिद खान के निधन पर संगीत जगत की कई हस्तियों ने शोक जताया है। गीतकार प्रसून जोशी ने 'X' पर उनके साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "राशिद खान का जाना संगीत जगत की एक अपूरणीय क्षति है...मिलेंगे राशिद भाई, ऊपर मिलेंगे।" गायक सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ऐसे कोई जाता है क्या भाई? बहुत दुखी हूं।"