सोनू सूद ने मुंबई एयरपोर्ट पर शख्स के बेहोश होने के बाद सीपीआर देकर बचाई उसकी जान: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एक शख्स के बेहोश होने के बाद सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। सूद इमिग्रेशन काउंटर पर लाइन में लगे थे और उसी दौरान शख्स बेहोश होकर गिर पड़ा। बकौल रिपोर्ट्स, इमिग्रेशन अधिकारियों और संबंधित शख्स ने जान बचाने के लिए अभिनेता का शुक्रिया अदा किया।