सोने का बिस्किट व क्रेडिट कार्ड के रूप में छिपाया गया ₹67 लाख का सोना चंडीगढ़ में हुआ बरामद
चंडीगढ़ के कस्टम अधिकारियों ने सोने का एक बिस्किट और क्रेडिट कार्ड के रूप में छिपाए गए सोने की 5 शीट को बरामद किया है। बरामद हुए 1,270 ग्राम सोने की कीमत करीब ₹67.71 लाख आंकी गई है। एक वीडियो में एक शख्स सोने की शीट पर क्रेडिट कार्ड की तरह दिखने वाले कागज़ को हटाते नज़र आ रहा है।