'सोने की मुर्गी' मारने जैसा होगा अंतरिक्ष आधारित स्पेक्ट्रम की नीलामी: स्पेस बॉडी 'आईएसपीए'
इंडियन स्पेस असोसिएशन (आईएसपीए) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट (सेवानिवृत्त) ने कहा है कि उपग्रह-आधारित स्पेक्ट्रम की नीलामी से विकास में अड़चन पैदा होगी। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष-आधारित स्पेक्ट्रम की नीलामी का विकल्प चुनना ‘सोने की मुर्गी’ को मारने के समान होगा और दुनियाभर के देशों ने अंतरिक्ष आधारित स्पेक्ट्रम के प्रशासनिक आवंटन का रास्ता चुना है।