सोमनाथ मंदिर की तर्ज़ पर पुनर्विकसित होगा सोमनाथ रेलवे स्टेशन, सामने आया प्रस्तावित लुक
रेल मंत्रालय ने बताया है कि सोमनाथ रेलवे स्टेशन (गुजरात) को सोमनाथ मंदिर की तर्ज़ पर पुनर्विकसित किया जाएगा। मंत्रालय ने रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित लुक की तस्वीरें शेयर कर बताया कि यह प्रस्तावित डिज़ाइन परंपरा, संस्कृति और आधुनिकता के मिश्रण को प्रदर्शित करता है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने इन तस्वीरों पर कहा, "हर हर महादेव...जय सोमनाथ।"