सोमवार को कई राज्यों और यूटी में बारिश का अलर्ट, आईएमडी ने जारी की सूची
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों/यूटी के कई/कुछ हिस्सों में 15 अप्रैल को तेज़ हवाओं व बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 अप्रैल को ओलावृष्टि की भी आशंका है।