सोमालिया के तट से अमेरिकी नौसेना के 2 जवान हुए लापता, तलाश जारी
अमेरिकी नौसेना के 2 जवान गुरुवार को सोमालिया के तट से ऑपरेशन के दौरान लापता हो गए। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि लापता सैनिकों का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। सेना ने बताया कि जब तक अभियान पूरा नहीं होता तब तक कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।