सोमालिया में इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर हुई यात्री विमान की क्रैश लैंडिंग; वीडियो आया सामने
सोमालिया के मोगादिशु इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक यात्री विमान की क्रैश लैंडिंग हुई। सोमालिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि सभी 30 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सुरक्षित बच गए। हाला एयरलाइन्स द्वारा संचालित यह डोमेस्टिक एयरक्राफ्ट सोमालिया के पंटलैंड क्षेत्र में गैरोव से मोगादिशु के एडन एड इंटरनैशनल एयरपोर्ट की तरफ जा रहा था।