सोमैया की पत्नी ने उनके खिलाफ अनुचित बयान देने के लिए संजय राउत पर दर्ज करवाई शिकायत
बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी प्रोफेसर डॉ. मेधा किरीट सोमैया ने उनके खिलाफ मीडिया में 'दुर्भावनापूर्ण' और 'अनुचित' बयान देने का आरोप लगाते हुए शिवसेना नेता संजय राउत पर शिकायत दर्ज करवाई है। यह शिकायत मुंबई के मुलुंड पूर्व पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है। बकौल मेधा, राउत के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।