सोयाबीन छिलकों में रखी महाराष्ट्र की महिला की सोने की चेन भैंस ने निगली, सर्जरी कर निकाली गई
नागपुर (महाराष्ट्र) में एक महिला सोयाबीन के छिलकों में 3-3.5 तोले की सोने की चेन रखकर भूल गई जिसके बाद अगली सुबह अन्य शख्स ने उसे चारा में मिलाकर भैंस को खिला दिया। पहले परिवार को लगा कि चेन चोरी हुई है लेकिन बाद में भैंस द्वारा इसके निगले जाने की पुष्टि हुई जिसके बाद सर्जरी कर चेन निकाली गई।