सोलर कार ने सिंगल चार्ज पर 12 घंटे से कम समय में तय की 1000 किमी की दूरी, बनाया रिकॉर्ड
सौर ऊर्जा से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार 'सनस्विफ्ट 7' ने सिंगल चार्ज पर 11 घंटे 52.08 मिनट में 1,000 किलोमीटर की दूरी तय कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स (ऑस्ट्रेलिया) के छात्रों द्वारा निर्मित व डिज़ाइन की गई इस कार का वज़न 500-किलोग्राम है जो किसी टेस्ला कार के वज़न का लगभग एक चौथाई है।