सोलर पैनल से जुड़ी ₹19,500 करोड़ की प्रोत्साहन योजना के लिए रिलायंस व टाटा ने लगाई बोली
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और टाटा पावर घरेलू सौर मॉड्यूल निर्माण को बढ़ावा देने के लिए करीब ₹19,500 करोड़ की सरकारी प्रोत्साहन योजना में बोली लगाने वालों में शामिल हैं। चीन से आयातित पैनलों पर निर्भरता घटाने के लिए सरकार सौर मॉड्यूल प्रोत्साहन की पेशकश कर रही है। बोली लगाने वालों में जेएसडब्ल्यू, रिन्यू एनर्जी ग्लोबल और फर्स्ट सोलर भी शामिल हैं।