'सोशल डिस्टेंसिंग' का पालन करते पेड़ों का वीडियो हुआ वायरल, आईएफएस अफसर ने किया शेयर
आईएफएस अधिकारी रमेश पांडे ने 'क्राउन शाइनेस' परिघटना का एक वायरल वीडियो शेयर किया है जिसमें आपस में सटे पेड़ों के क्राउन (ऊपरी हिस्से) एक-दूसरे को न छूते हुए खाली जगह बनाते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया, "पेड़ों का और विशेषकर एक ही प्रजाति के पेड़ों का ऊपरी हिस्सा एक-दूसरे को छूता नहीं है...यह एक तरह की सोशल डिस्टेंसिंग है।"