सोशल मीडिया की अफवाहों पर भरोसा न करें, मुझे चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं: मूसेवाला के पिता

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ने शनिवार को कहा कि उनकी चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं है और लोग सोशल मीडिया पर फैलाई गई अफवाहों पर भरोसा ना करें। मूसेवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने समर्थन के लिए लोगों का आभार जताया। मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Load More