सोशल मीडिया को कैसे जवाबदेह ठहराया जाए इस पर तेज़ी से काम चल रहा है: आईटी मंत्री वैष्णव
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाने को लेकर तेज़ी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा, "सभी...कंपनियों को भारतीय कानूनों का पालन करना चाहिए...संसद द्वारा पारित...कानूनों का पालन करना...सबकी ज़िम्मेदारी है।" दरअसल, ट्विटर ने कंटेंट हटाने के आदेश को लेकर भारत सरकार के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।