सोशल मीडिया पर 13-14 साल के बच्चे देते थे रेप की धमकी, दर्ज की शिकायत: टीवी ऐक्ट्रेस सिमरन
टेलीविज़न शो 'पांड्या स्टोर' फेम ऐक्ट्रेस सिमरन बुद्धारप ने बताया है कि शो में उनके नेगेटिव किरदार के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने कहा, "मैं पुलिस स्टेशन गई और...शिकायत दर्ज करवाई...वे 13-14 आयुवर्ग के बच्चे थे।" बकौल सिमरन, "बच्चों को पढ़ाई के लिए मोबाइल दिया गया था...और वे ये सब कर रहे थे।"