सोशल मीडिया पर अधिक फॉलोअर्स वाले बन रहे हैं ऐक्टर, मौका मिलना कठिन हुआ: विवेक दहिया
ऐक्टर विवेक दहिया ने 'क्या वेब प्रोजेक्ट में मौका मिलना कठिन है' सवाल पर कहा है, "ओटीटी पर इतना कंटेंट बनने के बावजूद भी यह कठिन है।" उन्होंने कहा, "टैलेंट भरपूर मात्रा में मौजूद है, इन्फ्लुएंसरों की कमी नहीं है और सोशल मीडिया पर अधिक फॉलोअर्स वाले लोग भी अब ऐक्टर बन रहे हैं। ऐसे में (मौका मिलना) कठिन है।"