सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर ट्रोल किया जाता है, मुझे यह ओछी सोच लगती है: मनीषा कोइराला
अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कहा है कि सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है। उन्होंने कहा, "उम्र बढ़ना स्वाभाविक है (लेकिन) इसको लेकर भेदभाव किया जाना और यह सोचना कि अभिनेत्री हमेशा सुंदर और जवान दिखे, यह ओछी मानसिकता है।" बकौल ऐक्ट्रेस, ट्रोल्स के कमेंट्स पढ़कर वह सोचती थीं कि इससे उन्हें प्रभावित नहीं होना चाहिए।