सोशल मीडिया पर दावा- भारत आने वालों की कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट ज़रूरी, केंद्र ने बताया फेक
केंद्र ने कहा है कि भारत आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 टेस्ट के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा एक मेसेज भ्रामक है। दरअसल, मेसेज में 'केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोविड-19 से अत्यधिक प्रभावित देशों से भारत आने वालों के लिए कोविड-19 नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य है' दावा किया जा रहा है।