सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों की मोटी चमड़ी होनी चाहिए, मैं कमेंट्स नहीं पढ़ता: अंगद
अभिनेता अंगद बेदी ने कहा है कि अपने काम को दिखाने के लिए सोशल मीडिया एक शानदार ज़रिया है और इसका इस्तेमाल फायदे के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर आप...उस पर कुछ पोस्ट करते हैं तो कमेंट्स और लाइक्स की संख्या को लेकर आपको...मोटी चमड़ी का होना होगा।" बकौल अंगद, वह अपने पोस्ट्स पर आए कमेंट्स नहीं पढ़ते हैं।