सोशल मीडिया पर प्यार व एकता फैलाने की ज़रूरत है, नफरत पर बात करने की नहीं: जाफरी
ऐक्टर जावेद जाफरी ने सोशल मीडिया के फायदे व नुकसान को लेकर एक इंटरव्यू में कहा, "प्यार व एकता फैलाने की ज़रूरत है...सिर्फ नफरत व विभाजन पर बात करने की नहीं।" बकौल जाफरी, "सोशल मीडिया का नकारात्मक इस्तेमाल हो रहा है...इसके सकारात्मक पहलू भी हैं।" उन्होंने कहा, "हमें जागरूक रहने की ज़रूरत है कि आसपास क्या हो रहा है।"