सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा के बाद राणा दग्गुबती ने डिलीट किए सभी इंस्टाग्राम पोस्ट
ऐक्टर राणा दग्गुबती ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। इससे पहले राणा ने 5 अगस्त को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, "काम प्रगति पर है...सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं...आपसे फिल्मों में मुलाकात होगी।" राणा के इंस्टाग्राम पर 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।