सोहेल खान ने की सड़क पर गिरकर घायल हुई महिला की मदद; सामने आया वीडियो
ऐक्टर-फिल्ममेकर सोहेल खान ने मुंबई में सड़क पर गिरकर घायल हुई एक महिला की अन्य लोगों के साथ मिलकर मदद की। एक वीडियो में वह महिला को उठाने की कोशिश करते दिखे जबकि महिला ने पूछा कि वे उसे कैसे उठाएंगे क्योंकि उसके पैर में चोट लगी है। सोहेल और अन्य लोग महिला को कार में बिठाते नज़र आए।