सोहेल से तलाक की अर्ज़ी देने की रिपोर्ट्स के बाद सीमा खान ने इंस्टाग्राम पर बदला अपना सरनेम

अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान से तलाक की अर्ज़ी देने की रिपोर्ट्स सामने आने के बाद सीमा ने इंस्टाग्राम पर अपना पूरा नाम सीमा खान से बदलकर सीमा किरण सजदेह कर लिया है। पिछले हफ्ते सोहेल और सीमा एक कोर्ट से अलग-अलग लौटते दिखे थे। 1998 में शादी करने वाले सोहेल और सीमा के दो बेटे हैं।

Load More