सौम्या टंडन ने शेयर की अफगानिस्तान की पुरानी तस्वीर, कहा- मैं दोस्तों से बात नहीं कर पा रही
अफगानिस्तान में जारी संकट के बीच ऐक्ट्रेस सौम्या टंडन ने एक अफगान शख्स के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, "अफगानिस्तान में रह रहे अपने दोस्तों के लिए प्रार्थना।" सौम्या ने ई-टाइम्स से कहा, "जिनके ज़रिए मैं अफगानिस्तान गई थी...मैंने उन भारतीय दोस्तों से संपर्क करने की कोशिश की, मुझे कोई रिप्लाई नहीं मिला...मैं असहाय महसूस कर रही हूं।"