सौम्या विश्वनाथन की हत्या के दोषियों की सज़ा निलंबित करने के आदेश को एससी में दी गई चुनौती
पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के 4 दोषियों की सज़ा निलंबित करने व उन्हें ज़मानत देने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को मृतका की मां ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने कहा था कि दोषी पहले ही 14 साल 9 महीने की सज़ा काट चुके हैं। हाईकोर्ट ने कहा था कि अपील के निपटारे में समय लगेगा।