सौर तूफान के कारण कनाडा के आसमान में दिखीं बैंगनी और हरे रंग की धारियां, तस्वीरें सामने आईं

एक सौर तूफान के हाल ही में पृथ्वी से टकराने के बाद कनाडा के आसमान में बैंगनी और हरे रंग की असामान्य धारियां नज़र आईं। खगोल विज्ञान से संबंधित लेखक और फोटोग्राफर एलन डायर ने इनकी तस्वीरें शेयर कर बताया कि ये लगभग 40 मिनट तक दिखती रहीं। यह दुर्लभ परिघटना स्ट्रॉन्ग थर्मल एमिशन वेलोसिटी इनहैंसमेंट के कारण बनती है।

Load More