सौरमंडल के परे ग्रह के वातावरण में रेत की बारिश का लगा पता
नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप ने सौरमंडल से परे एक ग्रह (एक्सोप्लेनेट) के वातावरण में रेत की बारिश का पता लगाया है। वर्गो कॉन्स्टेलेशन में 200 प्रकाश वर्ष दूर स्थित Wasp-107b नामक यह एक्सोप्लेनेट 2017 में खोजा गया था। वैज्ञानिकों ने बताया, "इस एक्सोप्लेनेट में रेत के बादलों, जलवाष्प और सल्फर डायऑक्साइड की खोज एक मील का पत्थर है।"