सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला गया: चिंतन शिविर की फोटो शेयर कर शशि थरूर
राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के 3-दिवसीय चिंतन शिविर के आखिरी दिन कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्विटर पर चिंतन शिविर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। थरूर ने कहा कि चिंतन शिविर में पार्टी और देश के सामने प्रमुख चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए गठित राजनीतिक समिति में खुलकर चर्चा हुई और सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला गया।