स्किन कैंसर के रिकॉर्ड मामलों के बीच नीदरलैंड्स में लोगों को मुफ्त में दी जा रही सनस्क्रीन
नीदरलैंड्स में स्किन कैंसर के रिकॉर्ड मामलों को नियंत्रित करने के प्रयासों के तहत वहां लोगों को मुफ्त में सनस्क्रीन बांटी जा रही है। सरकार ने बताया कि देशभर में सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, यूनिवर्सिटीज़, त्योहारों, पार्क और स्पोर्ट वेन्यू में सन क्रीम डिस्पेंसर्स उपलब्ध रहेंगे। पिछले 2 दशकों में यूरोप में स्किन कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।