स्किन-टाइट ड्रेस के चलते उछलकर सीढ़ियां चढ़ती दिखीं किम करदाशियां, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया

मिलान फैशन वीक शो में डॉल्चे ऐंड गब्बाना आफ्टरपार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें किम करदाशियां स्किन-टाइट ड्रेस में उछल-उछलकर सीढ़ियां चढ़ती दिख रही हैं। वीडियो पर एक ट्विटर यूज़र ने कमेंट किया, "पोशाक के लिए...किम का समर्पण सच्चा है" जबकि दूसरे यूज़र ने इसे 'फैशन टॉर्चर' बताया। अन्य यूज़र ने लिखा, "सौंदर्य के प्रति...किम का जुनून...पसंद आया।"

Load More