स्किल डेवलपमेंट घोटाला केस में चंद्रबाबू नायडू की ज़मानत के खिलाफ एससी पहुंची आंध्र सरकार
₹371 करोड़ के स्किल डेवलपमेंट घोटाला मामले में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से मिली नियमित ज़मानत के खिलाफ राज्य सरकार मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट (एससी) पहुंची। राज्य सरकार के सलाहकार रामाकृष्णा रेड्डी के मुताबिक, नायडू की ज़मानत पर टीडीपी कह रही कि सत्य की जीत हुई जबकि सच यह है कि वह मुख्य आरोपी हैं।