स्कूटर की डिक्की में बैठकर सांप ने एमपी में किया 45 किमी का सफर
शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में एक स्कूटर की डिक्की में 3 फीट लंबा सांप बैठा मिला जिसके रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है। स्नेक कैचर ने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया है। स्कूटर मालिक ने बताया कि सांप शिवपुरी से संभवत: 45 किलोमीटर दूर नरवर में स्कूटर की डिक्की में बैठ गया था।