स्कूप शॉट खेलने के बाद गेंद से टकराकर ज़मीन पर गिरा चार्ल्स का हेलमेट, हिट विकेट होने से बचे
सीपीएल 2023 में सेंट लूसिया किंग्स के ओपनर जॉनसन चार्ल्स द्वारा ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ स्कूप शॉट खेलने के गलत प्रयास के बाद उनका हेलमेट गेंद से टकराकर ज़मीन पर गिर गया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। हेलमेट गिरने पर चार्ल्स ने उसे पैर से मारकर विकेट से दूर किया और वह हिट विकेट होने से बच गए।