स्कूल की मिनीबस से उतरते वक्त 4-वर्षीय बच्चे की गुरुग्राम में उससे कुचलकर हुई मौत
गुरुग्राम (हरियाणा) में सोमवार को स्कूल की मिनीबस से उतरते वक्त सिद्धार्थ नामक 4-वर्षीय बच्चे की उससे कुचलकर मौत हो गई और ड्राइवर फरार हो गया है। सिद्धार्थ के परिवार के अनुसार, बच्चे द्वारा मिनीबस से उतरते वक्त ड्राइवर ने बस चला दी थी। बकौल पुलिस, ड्राइवर ने बच्चे के मिनीबस की चपेट में आने पर ध्यान नहीं दिया था।