स्कूल के 15 किमी में रहने का शपथ पत्र दें शिक्षक, तभी मिलेगा फरवरी का वेतन: बिहार सरकार
बिहार शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों से शपथ पत्र देने को कहा है जिसमें उन्हें बताना होगा कि उन्होंने स्कूल से 15-किलोमीटर के दायरे में अपने रहने की व्यवस्था कर ली है। बकौल विभाग, इसके बाद ही शिक्षकों को फरवरी-2024 का वेतन जारी होगा। विभाग ने कहा कि स्कूल दूर होने की वजह से शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते।