स्कूल के अंदर जलाए गए नीट परीक्षा के पेपर्स, EOU की जांच में बड़ा खुलासा
नीट पेपर लीक को लेकर मेडिकल के छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) पर सवाल उठा रहे हैं। आपको बता दें कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बिहार में ईओयू ने इसकी जांच कर कुछ जानकारी बटोरी है। जांच के दौरान जांच किए गए लोगों के पास से 11 रोल कोड मिले हैं।