स्कूल पिकनिक के दौरान झील में नाव पलटने से गुजरात में 16 लोगों की हुई मौत
गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को स्कूल पिकनिक के दौरान हरनी झील में स्कूली छात्रों व शिक्षकों से भरी एक नाव पलट गई जिससे कम-से-कम 16 लोगों की मौत हो गई। एनडीआरएफ के अनुसार, घटना के दौरान नाव में करीब 27 लोग सवार थे। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, नाव में 16 लोगों के बैठने की क्षमता थी।