स्कूल में फीते बांधने के लिए झुके महाराष्ट्र के छात्र की कनपटी पर आकर लगा भाला, हुई मौत
रायगढ़ (महाराष्ट्र) स्थित स्कूल में खेल प्रतियोगिता के अभ्यास के दौरान जूते के फीते बांधने के लिए झुके 15-वर्षीय छात्र की कनपटी पर दूसरे छात्र द्वारा फेंका गया भाला आकर लगा और सिर में घुस गया जिससे उसकी मौत हो गई। बकौल पुलिस, दूसरे छात्र की पहचान करने के बाद पता लगाया जाएगा कि इसमें कोई साज़िश थी या नहीं।