स्कूल में हेड गर्ल थी, परिवार को लगता था कि पढ़ाई-लिखाई में करियर बनाऊंगी: हुमा कुरैशी
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा है कि बड़े होने के दौरान वह इस बात को लेकर उलझन में रहती थीं कि जीवन में उन्हें क्या करना है। उन्होंने कहा, "मेरा परिवार सोचता था कि मैं पढ़ने-लिखने में करियर बनाऊंगी। मैं पढ़ने में अच्छी थी, स्कूल में हेड गर्ल थी, डिबेट में हिस्सा लिया करती थी और थिएटर भी करती थी।"