स्कूली छात्रा के चेहरे पर दिल्ली में लड़के ने फेंका तेज़ाब, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
दिल्ली के मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बाइक पर आए एक लड़के ने 17-वर्षीय स्कूली छात्रा के चेहरे पर तेज़ाब फेंक दिया और घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस के अनुसार, लड़की का इलाज जारी है और शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।