स्कूलों के लिए जल्द दिशा-निर्देश जारी करेंगे: दिल्ली में बढ़ते कोविड-19 मामलों पर आतिशी
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते कोविड-19 मामलों पर गुरुवार को कहा, "हमारी सरकार
स्थिति की समीक्षा कर रही है और जल्द ही इस संबंध में सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।" गौरतलब है, दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,149 मामले दर्ज हुए थे जो 2023 का अब तक का सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है।