स्कूलों में 4 लाख से अधिक शौचालय बनने से बेटियों की ड्रॉपआउट दर 17% से 13% हुई: सरकार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को बताया कि देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 2014 में 387 थी जो 2022 में बढ़कर 648 हो गई है। उन्होंने कहा, "स्वच्छता अभियान के तहत लगभग 2.5 लाख स्कूलों में 4.5 लाख से अधिक शौचालय बनने से बेटियों की ड्रॉपआउट दर 17% से 13% हो गई है।"