स्केटिंग करते हुए अयोध्या की यात्रा पर निकला राजस्थान का 10 वर्षीय लड़का
कोटपूतली-बहरोड़ (राजस्थान) का 10 वर्षीय हिमांशु स्केटिंग करते हुए अयोध्या की यात्रा पर निकला है जिसका वीडियो सामने आया है। सोमवार से अपनी यात्रा शुरू करने वाला 7वीं कक्षा का छात्र हिमांशु 8-9 दिनों में करीब 700 किलोमीटर की यात्रा करते हुए अयोध्या पहुंचेगा। हिमांशु के साथ एक कार में उसके पिता व भाई भी यात्रा कर रहे हैं।