स्कॉटलैंड में हाइकिंग के दौरान नदी में बहे 2 भारतीय छात्रों की डूबने से हुई मौत
स्कॉटलैंड (यूके) में हाइकिंग के दौरान नदी में बहे 2 भारतीय छात्रों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। बचाव दल ने दोनों छात्रों के शव बुधवार रात को लिन ऑफ तुम्मेल से बरामद कर लिए। डूबने वाले छात्र 26 वर्षीय जीतेंद्रनाथ करुतुरी और 22 वर्षीय चन्हाक्य बोलिसेट्टी डंडी विश्वविद्यालय से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे थे।