स्क्रिप्ट तैयार है: सोशल मीडिया यूज़र के 'बिलकिस बानो पर फिल्म बनाएंगी?' सवाल पर कंगना
अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक सोशल मीडिया यूज़र के सवाल 'क्या आप बिलकिस बानो पर फिल्म बनाएंगी?' का जवाब दिया है। कंगना ने कहा, "इस पर फिल्म बनाना चाहती हूं। इसे लेकर तीन साल रिसर्च की, स्क्रिप्ट तैयार है।" उन्होंने कहा, "कई ओटीटी प्लैटफॉर्म्स ने कहा कि वे तथाकथित राजनीति से प्रेरित फिल्में नहीं करते हैं।"