स्क्रिप्ट पढ़े बिना 'भूल भुलैया' के लिए हामी भरी, ओरिजनल मलयाली फिल्म देखी हुई थी: विद्या

अभिनेत्री विद्या बालन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़े बिना फिल्म 'भूल भुलैया' करने के लिए हामी भर दी थी। विद्या ने कहा, "जिस मलयाली फिल्म (मणिचित्राताझु) पर 'भूल भुलैया' आधारित थी वह देखी हुई थी और उसमें ऐक्ट्रेस शोभना का किरदार पसंद आया था।" विद्या आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नज़र आएंगी।

Load More