'स्क्विड गेम' के 79 वर्षीय ऐक्टर ओ यंग सू को पाया गया यौन उत्पीड़न का दोषी
वेब सीरीज़ 'स्क्विड गेम' फेम दक्षिण कोरियाई अभिनेता ओ यंग सू को एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के मामले में दोषी पाया गया है। स्थानीय कोर्ट ने 79 वर्षीय ऐक्टर को 8 महीने की जेल की सज़ा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने उन्हें 40 घंटे की सेक्शुअल वायलंस ट्रीटमेंट प्रोग्राम की क्लासेज़ पूरी करने का आदेश दिया है।