स्टंट करते हुए मेरा घुटना फ्रैक्चर हो गया था, किसी की आंखों में सहानुभूति नहीं दिखी: ऋचा
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि एक बार किसी फिल्म में स्टंट करते समय उनका घुटना फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने कहा, "मैं कोई घटिया सी फिल्म कर रही थी जिसका मुझे पछतावा है। घुटना फ्रैक्चर होने पर जब मैंने चारों ओर देखा तो किसी की आंखों में सहानुभूति तक नहीं दिखी।"