स्टंट करने वाले इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पर दिल्ली में लगा जुर्माना, बीएमडब्ल्यू हुई ज़ब्त
दिल्ली में व्यस्त सड़कों पर स्टंट करने वाले इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रणबीर सिंह उर्फ उत्कर्ष सोलंकी पर रैश ड्राइविंग करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। ऑनलाइन सामने आई एक तस्वीर में वह अपनी कार के बोनट पर बैठे नज़र आ रहे हैं। नियमों के उल्लंघन के लिए उनकी बीएमडब्ल्यू और मारुति स्विफ्ट कारें ज़ब्त कर ली गई हैं।